मसौढ़ी : धान के पुंज में लगी आग, 90 हजार की क्षति

मसौढ़ी : थाना के नउआबाग गांव में सोमवार की देर रात गांव के रामाकांत यादव के खलिहान में रखी धान के पुंज में अचानक आग लग गयी. आग से करीब पांच बीघे की धान की फसल जलकर राख हो गयी. बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू किया. अगलगी […]

मसौढ़ी : थाना के नउआबाग गांव में सोमवार की देर रात गांव के रामाकांत यादव के खलिहान में रखी धान के पुंज में अचानक आग लग गयी.
आग से करीब पांच बीघे की धान की फसल जलकर राख हो गयी. बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू किया. अगलगी में करीब 90 हजार की क्षति का अनुमान है. खलिहान में आग कैसे लगी फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है.
जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात रामाकांत यादव के खलिहान में अचानक आग लग गयी और धान का पुंज धू-धू कर जलने लगा. बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी. इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका. पीड़ित रामाकांत यादव ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मसौढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >