युवती का एटीएम कार्ड बदल निकाल लिये 70 हजार रुपये

पटना : पटना के कांटी फैक्टरी रोड में एटीएम जालसाज सक्रिय हैं. इनका गिरोह बुजुर्गों व महिलाओं को अपना निशाना बना रहा है. एटीएम से पैसे निकालने के क्रम में मदद करने के नाम पर एटीएम बदल दे रहे हैं और उनके एटीएम से निकासी कर ले रहे हैं. ऐसा ही एक मामला कोतवाली थाने […]

पटना : पटना के कांटी फैक्टरी रोड में एटीएम जालसाज सक्रिय हैं. इनका गिरोह बुजुर्गों व महिलाओं को अपना निशाना बना रहा है. एटीएम से पैसे निकालने के क्रम में मदद करने के नाम पर एटीएम बदल दे रहे हैं और उनके एटीएम से निकासी कर ले रहे हैं. ऐसा ही एक मामला कोतवाली थाने में सामने आया.
एक युवती गुड़िया कुमारी ने यह जानकारी दी कि उसका एटीएम बदल कर दूसरा थमा दिया गया और फिर उसके एटीएम से 70 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. इस संबंध में गुड़िया ने फ्रेजर रोड स्थित पीएनबी के मेन ब्रांच में संपर्क किया, तो प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा गया.
पैसा निकालने गयी, तो पीछे से पहुंच गया जालसाज : बताया जाता है कि गुड़िया कुमारी कांटी फैक्टरी रोड स्थित पीएनबी के एटीएम से पैसे निकालने गयी थी. उक्त एटीएम उसके पिता के नाम पर है.
गुड़िया को वहां पैसा निकालने में परेशानी हुई. एटीएम के बाहर दो जालसाज थे, जिन्होंने गुड़िया को पिन कोड डालते हुए देख लिया था. वे जालसाज तुरंत ही एटीएम के अंदर पहुंचे और मदद करने के नाम पर एटीएम बदल लिया.
डाक खाते से उड़ाये एक लाख 56 हजार
पटना. जालसाजों ने चांदमारी रोड निवासी नीरज कुमार के खाता से एक लाख 56 हजार रुपये उड़ा लिये. इनका खाता बिहार बोर्ड में स्थित पोस्ट ऑफिस में है. इन्होंने हाल में ही अपने खाता का अपडेट किया तो पैसे निकाले जाने की जानकारी हुई. इस संबंध में नीरज कुमार ने इंडिया पोस्ट पर भी कंपलेन की.
लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोतवाली थाने में कार्रवाई करने के लिए लिखित शिकायत दी है. नीरज कुमार ने पुलिस को जानकारी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >