पटना : जिले के तीन लोकसभा क्षेत्रों में सांसद योजनाओं का हाल, तीन साल बाद जागे रामकृपाल ‘शत्रु’ योजना की करते रहे अनुशंसा

पटना : लोकसभा चुनाव में लगभग तीन माह का समय बच गया है. ऐसे में अब सांसदों को अपने क्षेत्र के विकास की याद बड़ी तेजी से आने लगी है. सूबे के सांसद अब जल्दी-जल्दी से सांसद निधि से विकास योजना की अनुशंसा कर अपने जिले के योजना कार्यालयों में भेज रहे हैं. पटना जिले […]

पटना : लोकसभा चुनाव में लगभग तीन माह का समय बच गया है. ऐसे में अब सांसदों को अपने क्षेत्र के विकास की याद बड़ी तेजी से आने लगी है. सूबे के सांसद अब जल्दी-जल्दी से सांसद निधि से विकास योजना की अनुशंसा कर अपने जिले के योजना कार्यालयों में भेज रहे हैं. पटना जिले के तीनों सांसदों की स्थिति भी इससे अछूती नहीं है.
केवल पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को छोड़ दिया जाये तो पाटलिपुत्रा के सांसद रामकृपाल यादव और मुंगेर वीणा देवी की नींद बहुत देर से खुली है. स्थिति ऐसी है कि रामकृपाल ने वित्तीय वर्ष 2014-15 से लेकर वित्तीय वर्ष 2016-17 यानी तीन साल तक कोई योजना अनुशंसा नहीं की थी, जबकि वीणा देवी के पांच वर्ष में अब तक अनुशंसित योजना का काम केवल 50 फीसदी ही काम पूरा हो सका है. अब ये सांसद ताबड़तोड़ योजना की अनुशंसा कर रहे हैं.
किसका कितना पूरा हुआ काम
जिले के तीनों लोकसभा में सबसे अच्छी स्थिति पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की रही है. उन्होंने वर्ष 2014 से लगातार योजना की अनुशंसा की है. जिला योजना कार्यालय की मानें तो जनवरी में अब तक उन्होंने 312 योजनाओं की अनुशंसा की है.
जिसमें 2781.71 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है. वर्तमान में सांसद के द्वारा अनुशंसित 271 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं और इसमें 2052.11 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है.
रिपोर्ट की मानें तो वित्तीय वर्ष 2014-15 में 72.82 करोड़ योजनाएं, वित्तीय वर्ष 2015-16 में 600 करोड़, वित्तीय वर्ष 2016-17 में 580 करोड़, वित्तीय वर्ष 2017-18 में 520 कराेड़ व वित्तीय वर्ष 2018-19 में 277 करोड़ का काम हुअा है. फिलहाल 36 योजनाएं और 500 करोड़ का काम बाकी है.
पाटलिपुत्र
इस क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2014-15 से लेकर 2016-17 तक सांसद रामकृपाल यादव की ओर से कोई योजना की अनुशंसा नहीं हुई है. वहीं अब दो वर्षों में कुल 915(2735.55 करोड़) योजनाओं की अनुशंसा की गयी है. जिसमें मात्र 815.58 करोड़ का काम पूरा हुआ है. वहीं अभी 305 योजनाओं पर काम होना बाकी है. इसमें 1200 करोड़ के लगभग योजना राशि खर्च की जानी है.
मुंगेर
मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में बीते वर्षों में अब तक यहां 336 योजनाओं की अनुशंसा की गयी है. इसमें 2057 करोड़ रुपये खर्च किया जाना है. अब तक 174 योजनाएं पूरी हुई हैं. जिन पर 694 करोड़ की राशि खर्च की गयी है. इसमें वित्तीय वर्ष 2014-15 में आठ, 2015-16 में 65, 2016-17 में 43, वित्तीय वर्ष 2017-18 में 28 (120 करोड़), वित्तीय वर्ष 2018-19 में 30 (118.71 करोड़) योजनाएं पूरी की गयी हैं.
अब दो माह में कितना काम
लोकसभा क्षेत्र में पांच वर्षों के लिए प्रतिवर्ष 500 करोड़ के हिसाब से 2500 करोड़ की राशि दी जाती है. ये राशि एक वर्ष में दो किस्त 250 करोड़ के हिसाब से आती है. जिले में अंतिम किस्त यानी 250 करोड़ आना बाकी है, जबकि 2250 करोड़ राशि आ चुकी है. जिन अनुशंसित योजनाओं पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ है. उनका दो माह में पूरा होना संभव नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >