पटना : योजनाओं में राशि की निकासी के लिए कल तक भेजनी है सूची

पटना : वित्तीय वर्ष 2018-19 में लाभुक आधारित योजना मसलन मुख्यमंत्री बालक/बालिका साइकिल योजना, बालिका पोशाक योजना, सामान्य वर्ग की छात्रवृत्ति और अनुसूचित जाति और जनजाति से जुड़ी छात्र वृत्ति के लिए अभी तक समुचित निकासी नहीं हो सकी है. लिहाजा जिला शिक्षा अधिकारी ज्योति कुमार ने सभी राजकीय, अल्पसंख्यक, मदरसा, संस्कृत व अन्य विद्यालयों […]

पटना : वित्तीय वर्ष 2018-19 में लाभुक आधारित योजना मसलन मुख्यमंत्री बालक/बालिका साइकिल योजना, बालिका पोशाक योजना, सामान्य वर्ग की छात्रवृत्ति और अनुसूचित जाति और जनजाति से जुड़ी छात्र वृत्ति के लिए अभी तक समुचित निकासी नहीं हो सकी है.
लिहाजा जिला शिक्षा अधिकारी ज्योति कुमार ने सभी राजकीय, अल्पसंख्यक, मदरसा, संस्कृत व अन्य विद्यालयों के प्राचार्य और प्रधानाध्यापकों को पत्र लिखकर चेतावनी देते हुए कहा है कि 12 जनवरी तक छात्र वृत्ति एवं किशोरी स्वास्थ्य योजना के प्रपत्र 12 जनवरी तक कोषागार में पहुंचा दें. साथ ही मुख्यमंत्री बालक/बालिका साइकिल योजना, बालिका पोषाक योजना के लाभुकों की सूची भी चौबीस घंटे के अंदर कार्यालय में उपलब्ध करा दें.
सभी लाभुक योजनाओं के वित्त की निकासी की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय है. जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि समय पर प्रपत्र कोषागार में जमा न हो पाने की वजह से लाभुकाें को समय पर राशि नहीं मिल पायेगी. अगर ऐसा हुआ तो इसके लिए प्रधानाध्यापक,प्राचार्य व समकक्ष ही जिम्मेदार होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >