पटना : 23041 नये आंगनबाड़ी केंद्र खुले, एक करोड़ बच्चों व महिलाओं को होगा लाभ

स्वास्थ्य लाभ व पोषण संबंधी शुरुआती जरूरतों की पूर्ति हो सकेगी पटना : प्रदेश के 38 जिलों में 23041 नये आंगनबाड़ी केंद्र और 1675 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र खोले गये हैं. इनसे करीब एक करोड़ लोगों को फायदा मिल सकेगा. खासकर महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य लाभ और पोषण संबंधी शुरुआती जरूरतों की पूर्ति हो सकेंगी. […]

स्वास्थ्य लाभ व पोषण संबंधी शुरुआती जरूरतों की पूर्ति हो सकेगी
पटना : प्रदेश के 38 जिलों में 23041 नये आंगनबाड़ी केंद्र और 1675 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र खोले गये हैं. इनसे करीब एक करोड़ लोगों को फायदा मिल सकेगा. खासकर महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य लाभ और पोषण संबंधी शुरुआती जरूरतों की पूर्ति हो सकेंगी. इन सभी केंद्रों पर आसपास के आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं और सहायिकाओं की मदद से काम शुरू हो चुका है.
स्थायी तौर पर कामकाज के लिए फिलहाल करीब 10 हजार सेविकाओं और सहायिकाओं की नियुक्ति हो चुकी है. करीब 34 हजार की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है. इसके बाद सभी चयनित सेविका और सहायिकाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा. समाज कल्याण विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में करीब 92 हजार आंगनबाड़ी केंद्र काम कर रहे थे.
अब करीब 1,16,000 हो गयी है. नयी व्यवस्था के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित वार्ड में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा. इससे महिलाओं और बच्चों संबंधी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच आम लोगों तक आसानी से हो सकेगी. इसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य और पोषण संबंधी योजनाएं शामिल हैं.
बढ़ाया मानदेय
प्रदेश के करीब 92 हजार आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका और सहायिका के 2.21 लाख पद स्वीकृत थे. हालांकि, वर्तमान में 1.60 लाख सेविका और सहायिका काम कर रही हैं. केंद्र सरकार ने 20 सितंबर 2018 को इनके मानदेय में वृद्धि करते हुए राज्यों को निर्देश दिया था कि वह बढ़े हुए मानदेय का भुगतान दस अक्तूबर 2018 की तिथि से दें.
किस जिले में कितने आंगनबाड़ी केंद्र खुले
जिला केंद्र
पटना 786
नालंदा 755
रोहतास 648
कैमूर 420
बक्सर 415
भोजपुर 817
गया 890
औरंगाबाद 610
जहानाबाद 279
अरवल 270
नवादा 429
सारण 1048
सीवान 933
गोपालगंज 559
मुजफ्फरपुर 1290
सीतामढ़ी 817
शिवहर 121
प चंपारण 630
पूर्वी चंपारण 974
जिला केंद्र
वैशाली 876
दरभंगा 1029
समस्तीपुर 1112
मधुबनी 1366
सहरसा 402
सुपौल 451
मधेपुरा 179
पूर्णिया 528
अररिया 656
किशनगंज 116
कटिहार 538
भागलपुर 672
बांका 504
मुंगेर 233
लखीसराय 177
बेगूसराय 789
जमुई 289
खगड़िया 296
शेखपुरा 137
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 18 दिसंबर 2018 को बिहार कैबिनेट ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. अब सहायिकाओं को 3500 रुपये के बदले 4500 रुपये प्रतिमाह, सहायिकाओं को 2250 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >