पटना : दूसरा काम नहीं करेंगे सफाईकर्मी

पटना : वार्ड स्तर पर सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, ताकि शहर की बेहतर सफाई हो सके. लेकिन, सफाई में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है. इसकी वजह है कि सफाई कर्मियों से अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग जैसे चलाये जा रहे विभिन्न कार्य लिये जा रहे हैं. बुधवार को नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन […]

पटना : वार्ड स्तर पर सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, ताकि शहर की बेहतर सफाई हो सके. लेकिन, सफाई में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है. इसकी वजह है कि सफाई कर्मियों से अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग जैसे चलाये जा रहे विभिन्न कार्य लिये जा रहे हैं. बुधवार को नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने चारों अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में उच्च कोटि की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करनी है. इसको लेकर वार्ड की जनसंख्या के अनुरूप सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्त करें और सफाई कर्मियों से दूसरे कार्य लेना बंद करें.
500 की जनसंख्या पर रखें एक मजदूर : नगर आयुक्त ने चारों अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारियों से कहा है कि अपने-अपने क्षेत्र के वार्ड की वर्ष 2018 की जनसंख्या की सूची तैयार करें. प्रत्येक वार्ड में 500 की जनसंख्या पर एक सफाई कर्मी की प्रतिनियुक्त करें. अगले एक सप्ताह में सुनिश्चित करें.
अंचल स्तर पर अलग-अलग टास्क फोर्स गठित करें और इन फोर्सों के लिए 10-10 अतिरिक्त मजदूरों की व्यवस्था सुनिश्चित करें. विज्ञापन होर्डिंग हटाने व काटने, बैनर-पोस्टर हटाने, अतिक्रमण हटाने और विविध कार्य के लिए भी टास्क फोर्स गठित करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >