पटना : राज्य की रोशन खातून समेत 30 युवा उद्यमियों को सम्मान

पटना : कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप अवार्ड का तीसरा संस्करण बुधवार को संपन्न हुआ. इसमें राज्य की 23 वर्षीय रोशन खातून समेत 30 युवा उद्यमियों और तीन एंटरप्रेन्योरशिप इकोसिस्टम बिल्डर्स को सम्मानित किया गया. उद्यमिता के क्षेत्र के उत्कृष्ट योगदान के लिए मंत्रालय की ओर से यह सम्मान प्रदान किया जाता […]

पटना : कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप अवार्ड का तीसरा संस्करण बुधवार को संपन्न हुआ. इसमें राज्य की 23 वर्षीय रोशन खातून समेत 30 युवा उद्यमियों और तीन एंटरप्रेन्योरशिप इकोसिस्टम बिल्डर्स को सम्मानित किया गया. उद्यमिता के क्षेत्र के उत्कृष्ट योगदान के लिए मंत्रालय की ओर से यह सम्मान प्रदान किया जाता है. दिव्यांग रोशन खातून मुजफ्फरपुर जिला बसंतपुर पंचायत बखरी गांव की निवासी हैं.
लहठी-चूड़ियों की आपूर्ति करती हैं रोशन
फिलहाल रोशन खातून थोक व खुदरा विक्रेताओं को लहठी चूड़ी की आपूर्ति करती हैं. लेकिन आनेवाले समय में वह यूनिट के विस्तार के साथ और भी लोगों को इससे जोड़ना चाहती हैं. सम्मान समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु, कौशल विकास व उद्यमिता राज मंत्री अनंत कुमार हेगड़े, एमएसडीई के सचिव ने रोशन व अन्य को अवार्ड दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >