फतुहा : माइक्रो फाइनेंसकर्मी से हथियार के बल पर दो लाख रुपये की लूट

फतुहा : हथियार के बल पर फतुहा में एक माइक्रो फाइनेंसकर्मी से बदमाशों ने बुधवार को दो लाख रुपये लूटे लिये. कर्मी दीदारगंज थाना क्षेत्र के खानपुर गांव से पैसे कलेक्ट कर बाइक से सुकूलपुर-जेठुली मार्ग से फतुहा की ओर लौट रहा था कि जेठुली रेलवे पुल के नीचे घात लगाये बाइक सवार बदमाशों ने […]

फतुहा : हथियार के बल पर फतुहा में एक माइक्रो फाइनेंसकर्मी से बदमाशों ने बुधवार को दो लाख रुपये लूटे लिये. कर्मी दीदारगंज थाना क्षेत्र के खानपुर गांव से पैसे कलेक्ट कर बाइक से सुकूलपुर-जेठुली मार्ग से फतुहा की ओर लौट रहा था कि जेठुली रेलवे पुल के नीचे घात लगाये बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उसकी गाड़ी रोक ली व रुपयों से भरा बैग छीन लिया .
इसके बाद बाइक पर सवार हो फरार हो गये. पीड़ित फाइनेंसकर्मी ने तत्काल इस बात की जानकारी थाने पहुंच कर पुलिस को दी. पुलिस पीड़ित को लेकर घटनास्थल की ओर ले गयी व अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हाथ एक भी अपराधी हाथ नहीं आया. घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पालीगंज : खिड़ीमोड़ थाने के इमामगंज बाजार में कोचिंग सेंटर चलाने वाले संचालक से अपराधियों ने बुधवार को पर्ची चिपका कर एक हप्ते के अंदर दूसरी बार दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है.
जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले भी एक पर्ची अपराधियों सुपर मैथेमैटिक्स कोचिंग सेंटर पर चिपका दो लाख रुपये मांगे थे.वहीं बुधवार को एक बार फिर दूसरी बार अपराधियों ने पर्ची चिपका कर यह लिखते हुए धमकी देते हुए कहा कि पैसा देना है कि घटना देखना है. रंगदारी करता है. आखिर में नीचे अपना पता ‘रॉयल ग्रुप’ लिखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >