पटना : बेंगलुरु से पटना आने के दौरान विमान में एक युवक ने एयर होस्टेस व केबिन क्रू के साथ दुर्व्यवहार करने पर समस्तीपुर के यात्री शाकिब सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया. वह बेंगलुरु के किसी फैक्टरी में टेक्नीशियन का काम करता है और गो एयर की फ्लाइट G8272 से पटना आ रहा था. दोपहर एक बजे विमान में उसके दुर्व्यवहार को लेकर एयर होस्टेस और केबिन क्रू से बकझक शुरू हुई जो गाली-गलौज में तब्दील हो गयी.
पटना में विमान लैंड करने के बाद गो एयर के कर्मियों ने उसे एयरपोर्ट थाने को सौंप दिया. एयरपोर्ट थाना के थानाध्यक्ष सनोवर खान ने बताया कि युवक पर अमर्यादित आचरण व दुर्व्यवहार के आरोप का एफआइआर दर्ज करवाया गया है. उसे गिरफ्तार कर लिया है.
