सावित्री बाई फुले की जयंती पर आज कुर्था से उपेंद्र कुशवाहा शुरू करेंगे शिक्षा सुधार यात्रा

पटना : एनडीए का दामन छोड़कर महागठबंधन में शामिल हुए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार में शिक्षा सुधार को लेकर सावित्री बाई फुले की जयंती पर आज गुरुवार से शिक्षा सुधार यात्रा अभियान की शुरुआत करेंगे. उन्होंने ट्वीट कर अभियान शुरू करने की जानकारी दी है. उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट करते […]

पटना : एनडीए का दामन छोड़कर महागठबंधन में शामिल हुए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार में शिक्षा सुधार को लेकर सावित्री बाई फुले की जयंती पर आज गुरुवार से शिक्षा सुधार यात्रा अभियान की शुरुआत करेंगे. उन्होंने ट्वीट कर अभियान शुरू करने की जानकारी दी है.

उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘स्त्री शिक्षा की क्रांति ज्योति राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर अमर शहीद जगदेव बाबू की बलिदान भूमि कुर्था से अपनी शिक्षा सुधार यात्रा की शुरुआत करूंगा.’ साथ ही उन्होंने उम्मीद जतायी है कि बिहार के नवनिर्माण की मुहिम में बिहार के लोगों का साथ मिलेगा.

मालूम हो कि उपेंद्र कुशवाहा का ‘शिक्षा सुधार यात्रा’ कार्यक्रम नौ दिनों तक चलेगा. इसके बाद दो फरवरी को आक्रोश मार्च निकाला जायेगा. साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जायेगा. मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में शिक्षा सुधार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष 25 सूत्री मांगें रखी थीं. मांगों के नहीं माने जाने पर उन्होंने एनडीए का दामन छोड़ दिया था. इसके बाद वह महागठबंधन में शामिल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >