पटना : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक अनुपम कुमार को सचिव स्तर में प्रोन्नति मिली है. अनुपम कुमार अब मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव होंगे. अनुपम कुमार के पास सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव एवं संवाद समिति में प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा.
इसके अलावा राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक लोकेश कुमार सिंह और खान एवं भू-तत्व विभाग के विशेष सचिव असंगबा चुबा आओ को सचिव स्तर में प्रमोशन मिला है. लोकेश कुमार सिंह के पास स्वास्थ्य विभाग में सचिव का अतिरिक्त चार्ज रहेगा. इसी तरह असंगबा चुबा आओ अब खान एवं भू-तत्व विभाग के सचिव होंगे. इसी विभाग के निदेशक का अतिरिक्त चार्ज भी रहेगा.
