जानें नये वर्ष 2019 के आगमन पर विभिन्‍न राजनीतिक पार्टियों के प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्‍या कहा?

नये साल पर राजनीतिक पार्टियों के प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं को बेहतर कार्य करने के लिए संकल्प दिलाया. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह बोले – संयमित भाषा का प्रयोग करें 1. बिहार के विकास के प्रति संकल्पित हों. 2. संयमित भाषा का प्रयोग करें. 3. नशाबंदी, बाल विवाह व दहेजमुक्त […]

नये साल पर राजनीतिक पार्टियों के प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं को बेहतर कार्य करने के लिए संकल्प दिलाया.
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह बोले – संयमित भाषा का प्रयोग करें
1. बिहार के विकास के प्रति
संकल्पित हों.
2. संयमित भाषा का प्रयोग
करें.
3. नशाबंदी, बाल विवाह व दहेजमुक्त जैसे सामाजिक आंदोलनों में लें भाग.
4. समुन्नत समाज बनाने में
योगदान दें.
5. जाति-पात से ऊपर उठ कर अपनी सोच बढ़ाएं.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन
मोहन झा ने कहा – जरूरतमंदों की हरसंभव करें मदद
1. राजनीति में संयमित भाषा का प्रयोग करें.
2. गरीब और जरूरतमंदों को हर संभव मदद करें.
3. सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में समाज का सहयोग करें.
4. कोई ऐसा काम नहीं करें, जिससे नुकसान हो.
5. पार्टी की नीतियों के साथ हमेशा खड़ा रहें.
राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे बोले – भाईचारा बनाये रखें
1. कार्यकर्ता समाज में भाईचारा बनाये रखें.
2. सभी सीटें महागठबंधन जीते, यह संकल्प लें.
3. फासीवादी शक्तियों का मनोबल तोडें.
4. राजद सुप्रीमो जल्द स्वस्थ होकर लोगों के बीच लौटें.
5. सभी क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण सम्मेलन का आयोजन करें.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा – नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं
1. नये साल में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम करें.
2. भ्रष्टाचार, गरीबी, जातियता को समाप्त.
3. देश की संस्कृति की रक्षा करने का संकल्प लें.
4. पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत बनाने का.
5. देश को परम वैभव तक पहुंचाने की शपथ लें.
हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी बोले – भ्रष्टाचारमुक्त बिहार बनाएं
1. आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए को हराना है.
2. स्वार्थ को तवज्जो नहीं देकर एकजुट काम करेंगे.
3. जिन मुद्दों को लेकर पार्टी का गठन हुआ है, इसके लिए संघर्ष करें.
4. देश में भाईचारा, सौहार्द, राष्ट्रीयता की लिए सहयोग.
5. भ्रष्टाचार व अत्याचार मुक्त बिहार बनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >