पटना में 1.19 करोड़ रुपये की चीनी सिगरेट जब्त की

पटना : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पटना में पाटलीपुत्र रेलवे स्टेशन पर गुवाहाटी से नयी दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस से 1.19 करोड़ रुपये की 799800 चीनी सिगरेट जब्त की. डीआरआई अधिकारियों को यह गुप्त सूचना मिली थी कि सिगरेट की खेप को तस्करी कर दिल्ली भेजा जा रहा है. सूचना के आधार पर […]

पटना : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पटना में पाटलीपुत्र रेलवे स्टेशन पर गुवाहाटी से नयी दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस से 1.19 करोड़ रुपये की 799800 चीनी सिगरेट जब्त की. डीआरआई अधिकारियों को यह गुप्त सूचना मिली थी कि सिगरेट की खेप को तस्करी कर दिल्ली भेजा जा रहा है. सूचना के आधार पर उन्होंने रविवार शाम ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर छापा मारा और 1,19,97,000 रुपये की बड़े आकार वाली 799800 चीनी सिगरेट जब्त की.

सूत्रों ने बताया कि सिगरेट को म्यामां से तस्करी कर लाया गया था और उसे नयी दिल्ली ले जाया जाने वाला था. उन्होंने बताया कि सिगरेट को गुवाहाटी में ट्रेन पर लादा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >