नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामला: राजद विधायक राजबल्लभ की विस की सदस्यता समाप्त

पटना : बिहार विधानसभा ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में सजायाफ्ता नवादा के राजद विधायक राजबल्लभ प्रसाद की सदस्यता रद्द कर दी है. विधानसभा के सचिव बटेश्वर नाथ पांडेय ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी. इसके अनुसार राजबल्लभ की सदस्यता 15 दिसंबर, 2018 के प्रभाव से समाप्त कर दी गयी है. पटना […]

पटना : बिहार विधानसभा ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में सजायाफ्ता नवादा के राजद विधायक राजबल्लभ प्रसाद की सदस्यता रद्द कर दी है. विधानसभा के सचिव बटेश्वर नाथ पांडेय ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी. इसके अनुसार राजबल्लभ की सदस्यता 15 दिसंबर, 2018 के प्रभाव से समाप्त कर दी गयी है.

पटना की एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने राजबल्लभ को 15 दिसंबर को दोषी करार दिया था, जबकि 21 दिसंबर को उम्रकैद की सजा सुनायी थी. राजबल्लभ की सदस्यता समाप्त होने के बाद बिहार विधानसभा में राजद के सदस्यों की कुल संख्या 80 से घटकर 78 रह गयी है. इसके पहले डेहरी ऑनसोन से निर्वाचित राजद विधायक इलियास हुसैन की सदस्यता भी अलकतरा घोटाले में सजा के बाद रद्द कर दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >