पटना : धमकी के बाद सात महीने तक सोयी रही पुलिस, अब आरोपित को गुजरात में किया गया गिरफ्तार

पटना : गुजरात पुलिस ने दादर से अंजर अंसारी को गिरफ्तार किया है. अंजर वही शख्स है जिसने 23 जून, 2018 को पटना के कारोबारी गुंजन खेमका और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी थी. अब गुंजन खेमका की हत्या के छह दिन बाद पटना पुलिस के कहने पर गुजरात पुलिस ने […]

पटना : गुजरात पुलिस ने दादर से अंजर अंसारी को गिरफ्तार किया है. अंजर वही शख्स है जिसने 23 जून, 2018 को पटना के कारोबारी गुंजन खेमका और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी थी. अब गुंजन खेमका की हत्या के छह दिन बाद पटना पुलिस के कहने पर गुजरात पुलिस ने दादर से अंजर को गिरफ्तार किया है. अंजर को गुजरात से लाने के लिए पटना पुलिस की टीम रवाना हो गयी है.
दरअसल गुंजन खेमका की हत्या में सारे तथ्य खंगालने के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गयी है. अब जुलाई में दर्ज कराये गये कांड के आरोपित अंजर से पूछताछ करनी चाहती है. हालांकि, पहले अंजर को साइको बताया गया था. लेकिन, गुंजन की हत्या के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है. पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि फोन पर धमकी देने वाले अंजर का गुंजन की हत्या से कोई कनेक्शन है या नहीं. सवाल यह है कि फोन पर धमकी देने और रंगदारी मांगने के आरोप में अंजर को पहले ही क्यों नहीं गिरफ्तार करके जेल भेजा गया.
फैक्टरी में करता है नौकरी
का रहने वाला है. वह गुजरात के वापी में सुता फैक्टरी में नौकरी करता है. पुलिस के मुताबिक अंजर अपने मोबाइल फोन से सबको धमकी देते रहता है. खास करके महिलाओं को धमकी देता है. इसी कड़ी में जून को गुंजन खेमका और उनकी पत्नी को अंजर ने धमकी दी थी. इस मामले में गुंजन खेमका ने गांधी मैदान थाने में 5 जुलाई को कांड
संख्या-279/18 के धारा 384 के तहत मामला दर्ज कराया था. गुंजन खेमका ने सुरक्षा की मांग भी की थी. पुलिस ने अंजर को ट्रेस तो कर लिया था.
लेकिन, उस समय उसे साइको बता कर छोड़ दिया गया. यह भी बताया गया कि अंजर का कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है.
बताया शूटर का हुलिया
गुंजन खेमका की हत्या से पहले फैक्टरी के गार्ड ने दो लोगों को फैक्टरी के बाहर देखा था. गार्ड ने पुलिस को बताया कि दो लोग थे और वह मोबाइल में काफी देर तक व्यस्त थे. इसके बाद जब गुंजन खेमका की हत्या हुई तो ड्राइवर ने भी शूटर को देखा था. गुंजन का ड्राइवर हत्या का चश्मदीद गवाह है. उसने भी शूटर का हुलिया देखा है. दोनों ने हुलिया की जानकारी पुलिस को दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >