पटना : हफ्ते में तीन दिन क्षेत्रभ्रमण कर योजनाओं का हाल देखेंगे जिला स्तरीय पदाधिकारी

पटना : जिले में चल रही सरकारी योजनाओं का हाल लेने जिला स्तर के अधिकारियों को अब स्थल पर जाकर निरीक्षण करना होगा. जिलाधिकारी कुमार रवि स्तर से नियमित भ्रमण कैलेंडर की स्वीकृति दी गयी है. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि इस पर कड़ाई से अमल किया जाये, ताकि योजनाओं की […]

पटना : जिले में चल रही सरकारी योजनाओं का हाल लेने जिला स्तर के अधिकारियों को अब स्थल पर जाकर निरीक्षण करना होगा. जिलाधिकारी कुमार रवि स्तर से नियमित भ्रमण कैलेंडर की स्वीकृति दी गयी है. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि इस पर कड़ाई से अमल किया जाये, ताकि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हो सके और उसमें तेजी लायी जा सके. वहीं, समय पर लगातार भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई भी की जायेगी.
जिलाधिकारी के निर्देश की कॉपी जिला के गोपनीय शाखा से जारी कर दी गयी है. इसमें सप्ताह में दो दिन गुरुवार और शनिवार को अनिवार्य निरीक्षण दिवस के रूप में कार्य करने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही निरीक्षण रिपोर्ट को दो दिनों के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय में देने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >