कल बैंकों की हड़ताल एटीएम सेवा रहेगी ठप

पटना : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 26 दिसंबर को लगभग दस लाख बैंक अधिकारी व कर्मचारी एकदिवसीय हड़ताल पर रहेंगे. इसे लेकर सोमवार को बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने पटना जंक्शन के पास बुद्धा स्मृति पार्क के पास एक सभा का आयोजन किया. सभा की अध्यक्षता फेडरेशन […]

पटना : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 26 दिसंबर को लगभग दस लाख बैंक अधिकारी व कर्मचारी एकदिवसीय हड़ताल पर रहेंगे. इसे लेकर सोमवार को बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने पटना जंक्शन के पास बुद्धा स्मृति पार्क के पास एक सभा का आयोजन किया. सभा की अध्यक्षता फेडरेशन के अध्यक्ष बी प्रसाद ने की. उधर, बिहार प्रोविन्सियल बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के उप महासचिव संजय तिवारी ने बताया कि हड़ताल में बैंकों के सभी नौ संगठन भाग ले रहे हैं.
हड़ताल के दौरान एटीएम सेवा ठप रहेगी. हड़ताल में ग्रामीण बैंक और सहकारी बैंक के अधिकारी और कर्मचारी शामिल नहीं होंगे. हड़ताल में बैंककर्मियों की मुख्य मांगों में बैंकों के विलय का विरोध, सरकारी बैंकों को मजबूत करने, खराब ऋण की वसूली सख्ती से करने आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >