दनियावां : सड़क नहीं, तो वोट का करेंगे बहिष्कार

दनियावां : बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दनियावां प्रखंड के बांकीपुर गांव में ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए मछरियावां बांकीपुर जर्जर सड़क को जाम कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने 2019 लोकसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया. उग्र ग्रामीणों ने अपने-अपने हाथों में तख्ती लेकर स्थानीय […]

दनियावां : बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दनियावां प्रखंड के बांकीपुर गांव में ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए मछरियावां बांकीपुर जर्जर सड़क को जाम कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने 2019 लोकसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया. उग्र ग्रामीणों ने अपने-अपने हाथों में तख्ती लेकर स्थानीय विधायक और संसद के विरोध में भी नारेबाजी की. फतुहा-दनियावां एनएच 30ए पर मछरियावां बाजार से बाकिपुर तक जाने वाली मात्र दो किलोमीटर लंबी सड़क वर्षों से जर्जर है. इस गांव की आबादी आठ हजार के आसपास है. मतदाताओं की संख्या चार हजार के आसपास है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >