पटना : स्टार्टअप में बेहतर प्रदर्शन करने पर केंद्र से बिहार को मिला पुरस्कार

पटना : स्टार्टअप नीति में बेहतर प्रदर्शन करने पर बिहार को केंद्र सरकार ने पुरस्कृत किया है. यह पुरस्कार गुरुवार को नयी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग और उद्योग विभाग के तीन अधिकारियों को दिया गया है. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बिहार में मजबूत स्टार्टअप व्यवस्था के […]

पटना : स्टार्टअप नीति में बेहतर प्रदर्शन करने पर बिहार को केंद्र सरकार ने पुरस्कृत किया है. यह पुरस्कार गुरुवार को नयी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग और उद्योग विभाग के तीन अधिकारियों को दिया गया है. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बिहार में मजबूत स्टार्टअप व्यवस्था के विकास में योगदान के लिए स्टेट स्टार्टअप रैंकिंग 2018 में ‘लीडर’ के रूप में सम्मानित किया है.
इसमें बिहार को लीडर फॉर ‘सीडिंग इनोवेशन’ के रूप में सम्मानित किया गया है. सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों में उद्योग विभाग के तत्कालीन प्रधान सचिव रहे डॉ एस सिद्धार्थ, तत्कालीन उपनिदेशक संजय कुमार सिंह और उद्योग विभाग के तत्कालीन निदेशक रवींद्र प्रसाद शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >