पटना : केंद्रीय विवि के कुलपति ने सीएम से की मुलाकात

पटना : महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के नवनियुक्त कुलपति प्रो अनिल कुमार राय ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति व भू अर्जन के संबंध में आ रही बाधाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. कुलपति ने बताया कि सीएम ने इसके तत्काल समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों […]

पटना : महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के नवनियुक्त कुलपति प्रो अनिल कुमार राय ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति व भू अर्जन के संबंध में आ रही बाधाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया.
कुलपति ने बताया कि सीएम ने इसके तत्काल समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को त्वरित कारवाई के लिए निर्देश दिया. प्रो राय ने विश्वविद्यालय में तीन फरवरी को आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति के लिए अनुरोध पत्र सौंप कर आने का आग्रह किया.
प्रो. राय ने वर्तमान के साथ-साथ भावी अकादमिक योजनाओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा व शोध को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >