कमलनाथ को बिहार में नहीं घुसने देंगे: अश्विनी चौबे

पटना : मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने सांपनाथ और नागनाथ पाल रखे हैं. कमलनाथ नागनाथ की भूमिका निभा रहे हैं. कमलनाथ ने सत्ता में आते ही बिहार व यूपी के लोगों के खिलाफ काम शुरू कर दिया है. […]

पटना : मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने सांपनाथ और नागनाथ पाल रखे हैं. कमलनाथ नागनाथ की भूमिका निभा रहे हैं.
कमलनाथ ने सत्ता में आते ही बिहार व यूपी के लोगों के खिलाफ काम शुरू कर दिया है. उनके बयान से बिहार की जनता अपमानित है. एक कार्यक्रम में मीडिया से उन्होंने कहा कि अगर कमलनाथ सोच रहे कि लोकसभा चुनाव में बिहार में आकर चुनाव प्रचार करेंगे तो हम उनका विरोध करेंगे और बिहार में उन्हें नहीं घुसने देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >