उपेंद्र कुशवाहा की LJP को सलाह, जल्द छोड़ दें NDA, एनडीए छोड़ने के कारणों में BJP और नीतीश के अहंकार भी

पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी को जल्द से जल्द एनडीए छोड़ देना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए छोड़ने के कारणों में भाजपा और नीतीश कुमार के अहंकार भी एक कारण था. अन्य लोगों को भी वही अहंकार का सामना करना […]

पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी को जल्द से जल्द एनडीए छोड़ देना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए छोड़ने के कारणों में भाजपा और नीतीश कुमार के अहंकार भी एक कारण था. अन्य लोगों को भी वही अहंकार का सामना करना पड़ेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने (भाजपा) छोटे दलों को नष्ट करने के लिए अपना मन बना लिया है.

मालूम हो कि लोजपा ने मंगलवार को कहा कि तेलुगूदेशम पार्टी और रालोसपा के राजग से अलग होने के बाद गठबंधन नाजुक मोड़ से गुजर रहा है, ऐसे समय में भाजपा गठबंधन में फिलहाल बचे हुए साथियों की चिंताओं को समय रहते सम्मान पूर्वक तरीके से दूर करे. लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा ”टीडीपी व रालोसपा के राजग गठबंधन से जाने के बाद यह नाजुक मोड़ से गुजर रहा है. ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में फिलहाल बचे हुए साथियों की चिंताओं को समय रहते सम्मान पूर्वक तरीके से दूर करे.”

वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ”किस गठबंधन में जायेंगे, यह अभी तय नहीं है.” उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी एनडीए का विरोध करेगी. लेकिन, वह अकेले चुनाव लड़ेगी या किसके साथ शामिल होगी, यह अभी तय नहीं है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन भी एक विकल्प है. वहीं, दिल्ली में 20 दिसंबर को बुलायी गयी महागठबंधन की बैठक में उपेंद्र कुशवाहा के शामिल होने की संभावना है. हालांकि, उन्होंने महागठबंधन में शामिल होने को लेकर कुछ खुलासा नहीं किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >