पटना : डॉ सुनील दुबे को मिली पीएचडी की मानद उपाधि

पटना : अमेरिका के बॉल्सब्रिज विवि ने पटना के डॉ सुनील दुबे को पीएचडी की मानद उपाधि से नवाजा है. दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह उपाधि प्रदान की गयी. आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने को लेकर संदीप मारवाह के हाथों उपाधि दी गयी. डॉ सुनील ने कहा कि आयुर्वेद […]

पटना : अमेरिका के बॉल्सब्रिज विवि ने पटना के डॉ सुनील
दुबे को पीएचडी की मानद उपाधि से नवाजा है. दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह उपाधि प्रदान की गयी. आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने को लेकर संदीप मारवाह के हाथों उपाधि दी गयी. डॉ सुनील ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में कोई साइड इफेक्ट नहीं है.
अमेरिका के बॉल्सब्रिज विश्वविद्यालय का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस चिकित्सा पद्धति में कई ऐसे बड़े रोग है, जो बिना ऑपरेशन के ही ठीक किये जा सकते हैं. क्योंकि, यह पद्धति काफी पुरानी है और इससे सभी तरह के रोगों का इलाज संभव है. उन्होंने नये छात्रों को अधिक-से-अधिक शोध करने की सलाह दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >