पटना : पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ भाकपा नेता यूएन मिश्र

पटना : भाकपा के वरिष्ठ नेता और दैनिक व साप्ताहिक जनशक्ति के वर्षों तक रहे संपादक रहे यूएन मिश्र गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. लंबी बीमारी के बाद उनका बुधवार को विलासपुर में निधन हो गया था. वे करीब 84 वर्ष के थे. उनका का दाह संस्कार पटना के गुल्बी घाट पर हुआ. […]

पटना : भाकपा के वरिष्ठ नेता और दैनिक व साप्ताहिक जनशक्ति के वर्षों तक रहे संपादक रहे यूएन मिश्र गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. लंबी बीमारी के बाद उनका बुधवार को विलासपुर में निधन हो गया था. वे करीब 84 वर्ष के थे. उनका का दाह संस्कार पटना के गुल्बी घाट पर हुआ.
उन्हें मुखाग्नि बड़े पुत्र वीरेन्द्र मिश्र ने दिया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलों से आए पार्टी के साथी शुभ चिंतक, डॉक्टर, वकील, शिक्षक व बुद्धिजीवी मौजूद थे. यूएन मिश्र का पार्थिव शरीर बुधवार रात ही पटना के अदालतगंज स्थित जनशक्ति भवन में आ गया था. वहां गुरुवार 11 बजे दिन तक आम लोगों के दर्शन के लिए उन्हें वहां रखा गया था. उनको श्रद्धांजलि देने वालों का तांता सुबह से ही लगा रहा. उनको श्रद्धांजलि देने वालों में भाकपा नेताओं सहित माकपा के अरूण कुमार मिश्र, सर्वोदय शर्मा, गणेश शंकर सिंह, भाकपा माले के केडी सिंह, एसयूसीआई के साधना मिश्रा, फारवर्ड ब्लॉक के नारायण सिंह राजद के चंदेश्वरी प्रसाद सिंह शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >