मनेर : जन्मी लड़की, अस्पताल ने कागज पर बना दिया लड़का

मनेर : मनेर प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में तीन महीने पूर्व जन्मी लड़की को एएनएम और डॉक्टर ने लापरवाही से कागज पर लड़का बना दिया. अस्पताल के डॉक्टर और एएनएम के लापरवाही की इस गलती को सुधारने के लिए परिजन तीन महीने से अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं. अस्पताल के प्रशासन की लापरवाही का नमूना […]

मनेर : मनेर प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में तीन महीने पूर्व जन्मी लड़की को एएनएम और डॉक्टर ने लापरवाही से कागज पर लड़का बना दिया. अस्पताल के डॉक्टर और एएनएम के लापरवाही की इस गलती को सुधारने के लिए परिजन तीन महीने से अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं. अस्पताल के प्रशासन की लापरवाही का नमूना सुनकर मनेर के लोग हैरान हैं.
जानकारी के अनुसार मनेर प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में जीवराखनटोला निवासी कुणाल कुमार की पत्‍नी पुष्‍पा देवी ने पांच सितंबर को लड़की को जन्म दिया, मगर मौके पर मौजूद कर्मी ने उसे लड़की के बजाय कागजात पर लड़का बना दिया. उस वक्त परिजनों ने अस्पताल द्वारा इस भूल पर ध्यान नहीं दिया.
जब बच्ची की मां पुष्‍पा ने अस्पताल के कागजात पर बेटी के जगह बेटा लिखा, पाया तो वह सुधार कराने के लिए तीन महीने से डॉक्टर व चिकित्सा प्रभारी सहित पदाधिकारी के कार्यालय का चक्कर लगा रही है. इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी रामा आशीष कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है. ऐसी बात है तो परिजन उनसे मिलें, तुरंत सुधार कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >