पटना : सिमुलतला परीक्षा की आंसर-की अपलोड

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के कक्षा 6 (सत्र 2019-20) में नामांकन के लिए 3 दिसंबर को आयोजित प्रवेश (प्रारंभिक) परीक्षा 2019 में उपयोग में लाये गये प्रश्न-पत्र बुकलेट (सेट कोड-ए, बी,सी एंड डी) एवं सभी सेटों की उत्तर कुंजी समिति के वेबसाइट […]

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के कक्षा 6 (सत्र 2019-20) में नामांकन के लिए 3 दिसंबर को आयोजित प्रवेश (प्रारंभिक) परीक्षा 2019 में उपयोग में लाये गये प्रश्न-पत्र बुकलेट (सेट कोड-ए, बी,सी एंड डी) एवं सभी सेटों की उत्तर कुंजी समिति के वेबसाइट पर 7 से 10 दिसंबर के बीच अपलोड किया जा रही है. प्रश्न पत्र बुकलेट एवं उत्तर कुंजी में अगर किसी प्रकार की कोई त्रुटि है तो समिति के वेबसाइट पर साक्ष्य सहित 7 से 10 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज किया जा सकता है.
ऐसे करें आपत्ति दर्ज : समिति की वेबसाइट खोलने के बाद लिंक मिलेगा, जिसे क्लिक करने के बाद ऑब्जेक्शन पैनल खुलेगा. ऑब्जेक्शन पैनल पर प्रश्नपत्र एवं उत्तर कुंजी के संबंध में आपत्ति दर्ज किया जा सकता है. निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा. गौरतलब है कि इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुल 11,436 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था. परीक्षा में 1-1 अंकों के 150 बहुवैकल्पिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गये थे. गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >