पटना : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन पर राज्य में खर्च होंगे सौ करोड़

पटना : राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन पर चालू वित्तीय वर्ष 2018–19 में चावल, गेहूं, दलहन, कोर्स सीरियल तथा वाणिज्यिक फसल (गन्ना एवं जूट) के उत्पादन के लिए 100.39. करोड़ खर्च होंगे. जिसमें केंद्र सरकार से प्राप्त केन्द्रांश की राशि 5832.375 लाख रुपये है. इसके समानुपातिक राज्यांश मद में 3888.25 लाख रुपये तथा राज्यांश […]

पटना : राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन पर चालू वित्तीय वर्ष 2018–19 में चावल, गेहूं, दलहन, कोर्स सीरियल तथा वाणिज्यिक फसल (गन्ना एवं जूट) के उत्पादन के लिए 100.39. करोड़ खर्च होंगे. जिसमें केंद्र सरकार से प्राप्त केन्द्रांश की राशि 5832.375 लाख रुपये है.
इसके समानुपातिक राज्यांश मद में 3888.25 लाख रुपये तथा राज्यांश मद से अतिरिक्त सहायता के रूप में 318.515 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है. कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत चावल के विकास के लिए राज्य के 15 जिलों अररिया, पूर्वी चम्पारण, दरभंगा, गोपालगंज, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सीवान एवं सुपौल हैं.
गेहंू के उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने के लिए 10 जिलों अररिया, औरंगाबाद, भोजपुर, गया, गोपालगंज, नालंदा, पटना, सीतामढ़ी, सीवान एवं सुपौल को चयनित किया गया है.
दलहन के कार्यक्रम सभी जिलों में जबकि कोर्स सिरियल के लिए 11 जिलों यथा– बेगूसराय, भागलपुर, पूर्वी चम्पारण, कटिहार, खगडि़या, मधेपुरा, पूर्णियां, सहरसा, समस्तीपुर, सारण एवं वैशाली का चयन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >