प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 134वीं जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पटना : प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 134वीं जयंती पर राजेंद्र चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित की. राजकीय समारोह में माल्यार्पण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महिला चरखा समिति की महिलाओं के बीच खादी […]

पटना : प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 134वीं जयंती पर राजेंद्र चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित की. राजकीय समारोह में माल्यार्पण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महिला चरखा समिति की महिलाओं के बीच खादी का वस्त्र वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया.

इसके साथ ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री राजधानी के बांस घाट स्थित राजेंद्र घाट जाकर देशरत्न की समाधि स्थल पर पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय गांधी, नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह और जदयू नेता मुकेश कुमार सिंह समेत अनेक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रथम राष्ट्रपति को नमन किया. इस अवसर पर सूचना जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >