दुल्हिनबाजार : संतान नहीं होने पर पत्नी की जहर देकर हत्या

दूसरी शादी करने की फिराक में था आरोपित पति, शव को दफनाया, पुिलस ने िकया बरामद दुल्हिनबाजार : संतान नहीं होने और दूसरी शादी करने को लेकर पति ने पत्नी की जहर देकर हत्या कर दी. साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जमीन में दफन कर दिया. जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो […]

दूसरी शादी करने की फिराक में था आरोपित पति, शव को दफनाया, पुिलस ने िकया बरामद
दुल्हिनबाजार : संतान नहीं होने और दूसरी शादी करने को लेकर पति ने पत्नी की जहर देकर हत्या कर दी. साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जमीन में दफन कर दिया. जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने मौके से शव को जमीन से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा. मृतक के पिता टेंगरैला, नौबतपुर निवासी जवाहिर मांझी ने बताया कि अपनी बेटी ज्ञाति देवी (40) की शादी 20 वर्ष पूर्व मोकिमपुर निवासी इंदल मांझी से की थी. उसकाे कोई भी संतान नहीं थी. इसलिए वह दूसरी शादी करना चाहता था. उसकी पत्नी ने इसकी रजामंदी भी दे दी थी, लेकिन वह दूसरी शादी टेंगरैला गांव में ही करना चाहता था. जहां मृतका का मायका था. इसका वह विरोध करती थी. दोनों के बीच हमेशा झगड़ा हुआ करता था .इस बीच उसके मामा नारंगी मांझी को शनिवार की रात इंदल मांझी ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है.
इलाज के लिए उसे नौबतपुर ले जा रहे हैं. इस बीच उन्होंने नौबतपुर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज कराया, जहां से डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. इसी बीच उसकी मौत हो गयी. मरने के बाद उसका पति व अन्य उसका शव लेकर फरार हो गये. सबजपुरा सोती नाहर के पास शव को दफन कर दिया. परिजन जब घर पहुंचे तो देखा कि घर से सारे सदस्य फरार हैं, उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.
पुलिस ने खोजबीन की सबजपुरा सोती नहर के पास जमीन के अंदर दफन किये शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज भेजा. वहीं, उसके पिता ने पति इंदल मांझी व उसके भाई जोगिंदर मांझी पर जहर देकर हत्या का मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >