दानापुर : सेना बहाली में फर्जीवाड़े का मामला

दानापुर : सेना बहाली के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के सरगना मुन्ना सिंह को रिमांड पर लेकर रूपसपुर पुलिस ने पूछताछ की. गिरफ्तार मुन्ना ने पुलिस को दिये गये बयान में कई दलालों के भी नाम बताये हैं. साथ ही पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि सेना बहाली प्रक्रिया में कई लोग संलिप्त […]

दानापुर : सेना बहाली के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के सरगना मुन्ना सिंह को रिमांड पर लेकर रूपसपुर पुलिस ने पूछताछ की. गिरफ्तार मुन्ना ने पुलिस को दिये गये बयान में कई दलालों के भी नाम बताये हैं.
साथ ही पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि सेना बहाली प्रक्रिया में कई लोग संलिप्त हैं. इसको लेकर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस का मानना है कि मुन्ना की गिरफ्तारी से सेना बहाली करने वाले एक बड़े नेटवर्क का मामला खुलासा हुआ है.
इसमें और कई लोग शामिल हैं. मुन्ना ने स्वीकार किया है कि कई जिलों में उसके गिरोह का नेटवर्क है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार मुन्ना सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ में गिरोह के कई लोगों के बारे में नाम व पता बताये हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मुन्ना सिंह, जगदीश कुमार सिंह व पिंटू कुमार के पास जब्त किये मोबाइल के कॉल डिटेल्स खंगाल जा रहा है.
श्री सिन्हा ने बताया कि शाहपुर पुलिस ने गुप्त सूचूना के आधार पर सेना बहाली में फर्जीवाड़ा करने के मामले में जनवरी 2017 में छापेमारी कर सरगना मुन्ना सिंह, राहुल , नीतीश, विक्की व सतीश को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया था. गिरफ्तार सरगना से सेना भर्ती कार्यालय के दो क्लर्कों के नाम उजागार हुए हैं. एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि मुन्ना के पास अभ्यर्थियों के जब्त सर्टिफिकेट को सेना भर्ती कार्यालय में भेजा जायेगा और इन अभ्यर्थियों की सेना में भर्ती होने से रोक लगाने की अनुरोध की जायेगी.
एसएसपी ने बताया कि सेना बहाली की लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में फरार सेना के हवलदार हरीश व दलाल टुन्नू की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है. बताया जाता है कि इस संबंध में बीआरसी के मेजर अभिषेक कुमार ने स्थानीय थाने में हवलदार हरी व दलाल टुन्नू के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >