नौबतपुर : मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा अंचल परिषद नौबतपुर के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया गया. अध्यक्षता अंचल मंत्री विनय कुमार मिश्र ने की. धरनार्थियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नकामी गिनायी. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि दोनों सरकार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. इस सरकार में गरीब, किसान, मजदूर व कमजोर तबका बेहाल है. इन दोनों सरकार ने सिर्फ अवाम को छलने का काम किया है.
इसके खिलाफ जन प्रतिरोध तेज करने का आह्वान किया. धरनार्थियों को मुखिया राजकुमार यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सत्येंद्र सिंह, वशिष्ठ कुमार, सहायक अंचल मंत्री निर्मल कुमार सोनू, पूर्व मुखिया जलेश्वर शर्मा, रामप्रवेश वर्मा, लालधारी दास, सूर्यनाथ शर्मा आदि ने संबोधित किया.
फुलवारीशरीफ. सीपीआई ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया. मौके पर अंचल परिषद के सचिव राज कुमार भी मौजूद थे. बाढ़. बाढ़ प्रखंड कार्यालय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना दिया . धरना में नरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, विनय कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.
बख्तियारपुर. किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की प्रखंड इकाई की ओर से मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया गया.धरना को संबोधित करते हुए ब्रजनंदन यादव ने नीतीश को किसान विरोधी बताया. उन्होंने बख्तियारपुर को सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग की.
