पटना : जमाल रोड के पास फ्लाईओवर होंगे कनेक्ट

स्टेशन रोड और एक्जीबिशन रोड के फ्लाईओवर जोड़े जायेंगे पटना : स्टेशन रोड से एक्जीबिशन रोड फ्लाईओवर होते गांधी मैदान की ओर जाने के लिए जमाल रोड के समीप ऊपर-ही-ऊपर कनेक्ट होगा. इससे स्टेशन रोड फ्लाईओवर से गांधी मैदान की ओर जाना आसान होगा. साथ ही पटना जंक्शन के समीप लगने वाला जाम कम होगा. […]

स्टेशन रोड और एक्जीबिशन रोड के फ्लाईओवर जोड़े जायेंगे
पटना : स्टेशन रोड से एक्जीबिशन रोड फ्लाईओवर होते गांधी मैदान की ओर जाने के लिए जमाल रोड के समीप ऊपर-ही-ऊपर कनेक्ट होगा. इससे स्टेशन रोड फ्लाईओवर से गांधी मैदान की ओर जाना आसान होगा. साथ ही पटना जंक्शन के समीप लगने वाला जाम कम होगा.
फ्लाईओवर को कनेक्ट करने के लिए होने वाले खर्च की राशि 8़ 18 करोड़ की राशि का पथ निर्माण विभाग ने स्वीकृति दे दी है. साथ ही जहानाबाद, दरभंगा, पटना, पूर्णिया व नवादा जिलों में सड़क से संबंधित अन्य कार्यों के लिए लगभग 39 करोड़ स्वीकृत किया गया है. पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि राजधानी के स्टेशन रोड व एक्जीबिशन रोड के फ्लाईओवर को जमाल रोड के आगे ऊपर-ही-ऊपर कनेक्ट करने, विद्युतिकरण अन्य कार्य के लिए विभाग ने राशि मंजूर की है. उन्होंने कहा कि जहानाबाद, दरभंगा, पटना, पूर्णिया व नवादा जिलों में छह योजनाओं के लिए भी राशि स्वीकृत की गयी है.
इन योजनाओं के लिए राशि स्वीकृत
हिसुआ-नवादा पकरी बरावां के मध्य धनजी नदी पर निर्मित पुल के निकट रिटेलिंग वॉल के लिए 2.64 करोड़, पूर्णिया जिले में मधुबनी चौक से माता स्थान भाया डालर हाउस चौक तक क्रॉस ड्रेन, फॉरेस्ट क्लीयरेंस आदि कार्य के लिए 6.56 करोड़, दरभंगा-कमतौल-बसैठा-मधवापुर और कमतौल-जोगियारा पथ में आरसीसी ड्रेन के निर्माण के लिए 5.71 करोड़,घोसी-सुखियावां-हुुलासगंज-खुदागंज पथ के लिए 12़ 99 करोड़ व सरथुआ-मॉडल-शकुराबाद पथ के लिए 11.34 करोड़ राशि की मंजूरी मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >