नीतीश कुमार ने दी ईद-ए-मीलाद-उन-नबी की बधाई

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पैगंबर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ईद ए मीलाद उन नबी के पाक अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने कहा कि पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की तालीम पूरे मानव समाज के फलाह, तरक्की और खुशनुदी के लिए थी. उनका […]

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पैगंबर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ईद ए मीलाद उन नबी के पाक अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने कहा कि पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की तालीम पूरे मानव समाज के फलाह, तरक्की और खुशनुदी के लिए थी. उनका पैगाम, प्रेम, सहिष्णुता, शांति एवं विश्व बंधुत्व का था.

मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को पारस्परिक सौहार्द्र, आपसी प्रेम एवं सहिष्णुता के साथ ईद ए मीलाद उन नबी मनाने का आह्वान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >