मसौढ़ी : बहन की आबरू बचाने पहुंचे भाई को बदमाशों ने पीटा

मसौढ़ी : थाना के तारेगना मुसहरी मोहल्ले में रविवार की शाम बहन की आबरू बचाने पहुंचे भाई को पांच बदमाशों ने मिलकर ईंट और डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया. बाद में शोर सुन कर वहां जुटे स्थानीय लोगों को देख सभी बदमाश मौके से फरार हो गये. जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम […]

मसौढ़ी : थाना के तारेगना मुसहरी मोहल्ले में रविवार की शाम बहन की आबरू बचाने पहुंचे भाई को पांच बदमाशों ने मिलकर ईंट और डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया. बाद में शोर सुन कर वहां जुटे स्थानीय लोगों को देख सभी बदमाश मौके से फरार हो गये. जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम उक्त युवक की बहन अपने घर से जब शौच के लिए बाहर निकली तभी रास्ते में पहले से घात लगाये उसी मोहल्ले के पांच बदमाशों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे.
बदमाशों ने इस दौरान युवती को जबरन उठा एक खेत की ओर ले जाने लगे. इस बीच युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इधर, उसकी आवाज सुन उसका भाई वहां पहुंच गया और बदमाशों के चंगुल से बहन को छुड़ाने की कोशिश करने लगा. इस पर सभी बदमाश उस पर टूट पड़े और मौके पर ही उसकी पिटाई करने लगे. इस बाबत पीड़िता युवती के बयान पर मोहल्ले के काशी मांझी, विजय कुमार, जितेंद्र मांझी, मंगल मांझी व दीपक मांझी के खिलाफ मसौढ़ी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >