मसौढ़ी : संघत पर मोहल्ला में शनिवार की शाम स्थानीय निवासी वीरा चौधरी के घर उधार पैसा मांगने पहुंचे ईंट भठ्ठा मालिक उदय शंकर कुमार को वीरा चौधरी और उसके परिवार अन्य सदस्यों ने लहूलुहान कर दिया. उदय शंकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने उसकी जान बचायी और नर्सिंग होम में भर्ती कराया. जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र का काश्मीरगंज निवासी उदय शंकर कुमार भगवानगंज के फतेहाबाद में ईंट भठ्ठा चलाता है.
एक वर्ष पूर्व उदय शंकर ने वीरा चौधरी को 1500 ईंट जिसकी कीमत 9 हजार रुपये थी, उधार पर दी थी. उस वक्त वीरा ने 4500 रुपये उदय शंकर को दे. शेष बाद में देने की बात कही थी. आरोप है कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी वीरा ने उधार चुकता नहीं किये थे.
