बीएसएफसी व बिसिको होंगे पुनर्जीवित

पटना: उद्यमियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार अपने वित्तीय संस्थाओं को पुनर्जीवित करेगी. इन संस्थाओं में बिहार राज्य वित्तीय निगम (बीएसएफसी) और बिसिको शामिल हैं. सरकार इसके लिए राशि भी मुहैया करायेगी, जबकि अन्य संस्थाएं बीएसआइडीसी, रसायन निगम, एक्सपोर्ट निगम आदि को बंद किया जायेगा. ये बातें उद्योग मंत्री डॉ भीम […]

पटना: उद्यमियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार अपने वित्तीय संस्थाओं को पुनर्जीवित करेगी. इन संस्थाओं में बिहार राज्य वित्तीय निगम (बीएसएफसी) और बिसिको शामिल हैं. सरकार इसके लिए राशि भी मुहैया करायेगी, जबकि अन्य संस्थाएं बीएसआइडीसी, रसायन निगम, एक्सपोर्ट निगम आदि को बंद किया जायेगा.

ये बातें उद्योग मंत्री डॉ भीम सिंह ने शनिवार को बीआइए सभागार में कहीं. श्री सिंह बीआइए की ओर से आयोजित अपने अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि इस पहल के बाद उद्यमियों को काफी लाभ होगा. बैंक गारंटी के लिए जो बैंक भागते हैं, वे अब इन उद्यमियों के नजदीक आयेंगे. उन्होंने कहा कि कृषि कैबिनेट की तर्ज पर औद्योगिक कैबिनेट भी जल्द लागू होगा. सिंगल विंडो सिस्टम को फंक्शनल कराने में मदद मिलेगी. इससे मौके पर समस्याओं का निदान होगा. बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक भूखंड का एमवीआर एग्रीकल्चर लैंड के लिए निर्धारित एमवीआर के बराबर हो. मौके पर बीआइए के उपाध्यक्ष जीपी सिंह, निशिथ जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी, शैलेंद्र पी. सिन्हा, केपी झुनझुनवाला, संजय गोयनका, रामलाल खेतान, पुष्पा चोपड़ा, मनीष तिवारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >