पटना : नौबतपुर में रंगदारी मांगने वाले मुचकुन गिरोह के तीन गिरफ्तार

पटना : राज्य सरकार द्वारा घोषित 50 हजार के इनामी अपराधी मुचकुन गिरोह नौबतपुर में पूरी तरह से सक्रिय है. यह गैंग लगातार व्यापारियों से रंगदारी मांग रहा है. मुचकुन के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. पिछले दिनों गैंग के […]

पटना : राज्य सरकार द्वारा घोषित 50 हजार के इनामी अपराधी मुचकुन गिरोह नौबतपुर में पूरी तरह से सक्रिय है. यह गैंग लगातार व्यापारियों से रंगदारी मांग रहा है. मुचकुन के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. पिछले दिनों गैंग के तीन सदस्यों ने नौबतपुर के बिचली बाजार में मौजूद संगीता वस्त्रालय के मालिक सत्येंद्र कुमार से रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी.
इस पर सत्येंद्र कुमार ने पुलिस के वरीय पदाधिकारियों से शिकायत किया था और स्थानीय थाने में केस भी दर्ज कराया था. तभी से पुलिस को अपराधियों की तलाश थी. सिटी एसपी पश्चिमी रविंद्र कुमार ने बताया कि सबसे पहले गैंग के कुणाल को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उसकी निशानदेही पर गैंग के दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है.
बरामदगी और आपराधिक इतिहास : 7 हजार रुपये कैश, चार मोबाइल फोन. तीनों के खिलाफ चार केस पहले से दर्ज हैं. इनमें दो केस नौबतपुर में तीसरा केस जानीपुर में और चौथा केस विक्रम थाना में दर्ज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >