खगौल : बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग

खगौल : रविवार की दिनदहाड़े बाइक पर आये बदमाशों ने दल्लूचक मोड़ पर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये. फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गयी. फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं. जानकारी के अनुसार रविवार को दिन में करीब 11 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने दल्लूचक मोड़ […]

खगौल : रविवार की दिनदहाड़े बाइक पर आये बदमाशों ने दल्लूचक मोड़ पर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये. फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गयी. फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं. जानकारी के अनुसार रविवार को दिन में करीब 11 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने दल्लूचक मोड़ पर पहुंचे और कमर से पिस्टल निकाल हवा में फायरिंग कर के दहशत फैला दी.
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. सभी अपनी दुकानों का शटर बंद करने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार दो युवक आये और हवा में चार गोली फायर करने के बाद फरार हो गये. थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली थी. पर किसी प्रकार की पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं हो पायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >