मसौढ़ी : चंदा वसूल रहे युवकों ने वाहनों के शीशे तोड़ कई को पीटा

मसौढ़ी : धनरूआ थाना के बिरंची मोड़ के पास शनिवार को लक्ष्मी पूजा के नाम पर वाहनचालकों से जबरन चंदा वसूल रहे स्थानीय युवकों ने चंदा नहीं देने पर करीब आधा दर्जन वाहनों के शीशे तोड़ दिये. इस दौरान बदमाश युवकों ने वाहनचालकों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल भी कर दिया. इधर, इसकी सूचना […]

मसौढ़ी : धनरूआ थाना के बिरंची मोड़ के पास शनिवार को लक्ष्मी पूजा के नाम पर वाहनचालकों से जबरन चंदा वसूल रहे स्थानीय युवकों ने चंदा नहीं देने पर करीब आधा दर्जन वाहनों के शीशे तोड़ दिये. इस दौरान बदमाश युवकों ने वाहनचालकों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल भी कर दिया.
इधर, इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे धनरूआ थानाध्यक्ष अजय कुमार ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की. हालांकि, इस दौरान सभी बदमाश पुलिस को देखते ही वहां से भाग निकले. इस संबंध में पिकअप वैन का एक चालक गोपालपुर थाने के कछुआरा गांव निवासी सत्येंद्र कुमार व डंपर वाहन का चालक हाजीपुर निवासी मो आशिफ के बयान पर आधा दर्जन अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने इनमें से तीन युवकों की पहचान कर लिये जाने का दावा किया है.
किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, धमकी, नामजद प्राथमिकी : मसौढ़ी. धनरूआ थाने के बांसबिगहा गांव में नींबू का पैसा लाने गयी 12 वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने व केस करने पर घर लूट लेने की धमकी देने का एक मामला प्रकाश में आया है.
इस संबंध में किशोरी की मां ने गांव के शिशुपाल प्रसाद, दिनेश प्रसाद, अखिलेश प्रसाद व धर्मपाल प्रसाद और उनकी पत्‍नी के खिलाफ शनिवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर, पुलिस प्रथमदृष्टया मामले को संदेहास्पद बता रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >