बिहार में होगी डीजल मुक्त खेती

फुलवारीशरीफ: बीआईटी पटना में किसानों के मुद्दों पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने मंगलवार को किया. मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार में अब डीजल मुक्त खेती होगी. राज्य में जल्द कृषि यंत्र बैंक बनाया जायेगा. राज्य में कृषि के क्षेत्र में रेकॉर्ड तोड़ […]

फुलवारीशरीफ: बीआईटी पटना में किसानों के मुद्दों पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने मंगलवार को किया. मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार में अब डीजल मुक्त खेती होगी. राज्य में जल्द कृषि यंत्र बैंक बनाया जायेगा. राज्य में कृषि के क्षेत्र में रेकॉर्ड तोड़ उत्पादन हुआ है. उन्होंने कहा कि अगर राज्य में 22 हजार हेक्टेयर में हम किसानों को सिंचाई की सुविधा दें पायेंगे तो इससे बिहार के 17 जिलों में किसानों को फायदा होगा. राज्य में कृषि के विकास के लिए हमें 600 करोड़ रुपये की जरूरत है.
आगामी सालों में कृषि के विकास पर 2400 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा. मंत्री डॉ कुमार ने बताया की डॉ ए के सिंह, कुलपति बिहार कृषि विश्वविद्याल्य और दीपक कुमार सिंह, मुख्य सचिव, लेबर रिसोर्स डिपार्टमेंट एवं सीईओ बीएसडीएम, बिहार सरकार को कृषी क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया.
सम्मेलन में प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह, श्रम संसाधन विभाग एवं सीईओ, बिहार कौशल विकास मिशन, बिहार सरकार, डॉ अजय कुमार सिंह, कुलपति बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर, डॉ बीके सिंह, निदेशक, बिड़ला तकनीकी संस्थान, डॉ अंजनी कुमार, निदेशक, अटारी, बिहार सहित कई देश-विदेश के वैज्ञानिक उपस्थित थे.
कृषि से संबंधित करीब 200-300 शोधपत्र इस तीन दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रीय और विदेशी प्रतिनिधियों की ओर से पेश किये जायेंगे. सम्मेलन के पहले दिन बड़ी संख्या में किसानों ने भी इसमें भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >