पटना : विधानमंडल का सत्र 26 नवंबर से

पटना : विधानमंडल के दोनों सदनों विधानसभा और विधान परिषद का सत्र 26 नवंबर से शुरू होगा. सत्र 30 नवंबर तक चलेगा. सत्र के पहले दिन यदि किसी को शपथ लेना होगा तो वे शपथ लेंगे. सदन पटल पर सत्र नहीं रहने के दौरान राज्यपाल द्वारा जारी किये गये अध्यादेश को पटल पर रखा जायेगा. […]

पटना : विधानमंडल के दोनों सदनों विधानसभा और विधान परिषद का सत्र 26 नवंबर से शुरू होगा. सत्र 30 नवंबर तक चलेगा. सत्र के पहले दिन यदि किसी को शपथ लेना होगा तो वे शपथ लेंगे. सदन पटल पर सत्र नहीं रहने के दौरान राज्यपाल द्वारा जारी किये गये अध्यादेश को पटल पर रखा जायेगा. चालू वित्तीय वर्ष के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी रखी जायेगी.
27 नवंबर को गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी. 28 व 29 नवंबर को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य होंगे. 30 नवंबर को द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर सामान्य वाद-विवाद पर सरकार की से उत्तर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >