दानापुर, नौबतपुर दरियापुर के मुखिया को तत्काल प्रभाव से हटाया

दानापुर : व्यवहार न्यायालय के मुंसिफ संदीप कुमार ने अनुमंडल के नौबतपुर प्रखंड की दरियापुर पंचायत के मुखिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश निर्गत करते हुए पुन: मतगणना कराने का आदेश दिया है. मतगणना एक माह के अंदर कराना है. अधिवक्ता पीएन सिंह व गंगा शरण सिंह ने बताया कि दरियापुर पंचायत […]

दानापुर : व्यवहार न्यायालय के मुंसिफ संदीप कुमार ने अनुमंडल के नौबतपुर प्रखंड की दरियापुर पंचायत के मुखिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश निर्गत करते हुए पुन: मतगणना कराने का आदेश दिया है.
मतगणना एक माह के अंदर कराना है. अधिवक्ता पीएन सिंह व गंगा शरण सिंह ने बताया कि दरियापुर पंचायत के मुखिया चुनाव के बाद मुखिया घोषित किये गये बृजभूषण प्रसाद के खिलाफ प्रतिद्वंद्वी चंदेश्वर साव ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए न्यायालय में मुकदमा दायर किया था.
उन्होंने बताया कि मुंसिफ संदीप कुमार ने सुनवाई करते हुए 11 अक्टूबर से एक माह के अंदर पुन:मतगणना कराने का आदेश दिया है. साथ ही जब तक पुन: मतगणना नहीं हो जाती है. तब तक वर्तमान मुखिया को प्रशासनिक व वित्तीय कार्य से तत्काल प्रभाव पर रोक लगाने का निर्देश दिया है.इस संदर्भ में जिलाधिकारी व निर्वाचन मजिस्ट्रेट को मत पत्रों की गणना कर परिणाम न्यायालय को बताने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >