पटना : अतिक्रमण अभियान के बाद भी अपना घर साफ नहीं कर सका नगर निगम

पटना : शहर भर में अतिक्रमण हटाने वाला नगर निगम प्रशासन अपने ही मुख्यालय परिसर से अतिक्रमण नहीं हटा सका है. हालात ये है कि नगर निगम का मुख्यालय मौर्यालोक परिसर अब तक साफ नहीं कर सका है. स्थिति यह है कि मौर्यालोक परिसर में ठेला-खोमचा दुकानदार सारे नियम कायदे ताक पर रख कर जमे […]

पटना : शहर भर में अतिक्रमण हटाने वाला नगर निगम प्रशासन अपने ही मुख्यालय परिसर से अतिक्रमण नहीं हटा सका है. हालात ये है कि नगर निगम का मुख्यालय मौर्यालोक परिसर अब तक साफ नहीं कर सका है. स्थिति यह है कि मौर्यालोक परिसर में ठेला-खोमचा दुकानदार सारे नियम कायदे ताक पर रख कर जमे हुए हैं.
इससे परिसर में लोग जैसे-तैसे वाहन पार्क कर खरीदारी करने चले जाते हैं. इस स्थिति में दोपहर से लेकर देर शाम तक रोजाना जाम की समस्या बनती है. इस जाम में मेयर, डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त के साथ-साथ निगम के आलाधिकारी भी फंसते हैं. इसके बावजूद अतिक्रमणकारियों पर सख्ती से कार्रवाई नहीं की जा रही है.
मौर्यालोक परिसर में अतिक्रमणकारियों का है कब्जा : मौर्यालोक परिसर में वाहन पार्किंग को लेकर पर्याप्त जगह की व्यवस्था की गयी है. लेकिन, पूरे परिसर में पार्किंग की जगह ठेला-खोमचा दुकानदारों का कब्जा है. इन्हें समय-समय पर अभियान चला कर हटाया जाता है. लेकिन, घंटा-दो घंटा के भीतर ही निगमकर्मियों के सहयोग से अतिक्रमणकारी पहुंच जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >