पटना : लालू प्रसाद की राजनीतिक बयानबाजी पर अदालत को संज्ञान लेना चाहिए : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा व जदयू के बीच बराबरी की भावना से समझौता हुआ है. विरोधियों पर इसके दबाव का अंदाजा इसी से लगता है कि लालू प्रसाद सीट शेयरिंग को एनडीए का आंतरिक मामला मान कर इसे इग्नोर करने के बजाय […]

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा व जदयू के बीच बराबरी की भावना से समझौता हुआ है. वि���ोधियों पर इसके दबाव का अंदाजा इसी से लगता है कि लालू प्रसाद सीट शेयरिंग को एनडीए का आंतरिक मामला मान कर इसे इग्नोर करने के बजाय इस पर जली-भुनी प्रतिक्रिया प्रकट कर रहे हैं.
वैसे लालू प्रसाद की बढ़ती राजनीतिक बयानबाजी पर सीबीआई और अदालत को संज्ञान लेना चाहिए. भ्रष्टाचार के मामले में पांच साल से अधिक की सजा पाने के कारण जिस व्यक्ति को राजनीति करने और चुनाव लड़ने से वंचित किया गया हो, क्या ऐसा सजायाफ्ता व्यक्ति वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग ग्रुप चैट या ट्विटर के जरिये अपनी राजनीतिक सक्रियता जारी रखते हुए अदालत की अवमानना कर सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >