पटना : आरक्षण से छेड़छाड़ मुमकिन नहीं : आरसीपी सिंह

पटना : दरभंगा के राज मैदान में जदयू के दलित-महादलित प्रमंडलीय सम्मेलन जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व दलितों के आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. इनके विद्वेष फैलाने का मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा. जब तक भारत का संविधान […]

पटना : दरभंगा के राज मैदान में जदयू के दलित-महादलित प्रमंडलीय सम्मेलन जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व दलितों के आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं.
इनके विद्वेष फैलाने का मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा. जब तक भारत का संविधान कायम है तब तकआरक्षण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास की जो लकीर खींची है,उसकी देश में कोई दूसरी मिसाल नहीं है. भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि दलितों-महादलितों को शिक्षित करने व रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ उन्हें उद्योग स्थापित करने के लिए 10 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सीएम ने दलित व महादलित के लिए बहुत किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >