ड्राइपोर्ट और खाद्य निगम के कर्मी भिड़े, छह जख्मी

प्रतिनिधि : शुक्रवार को बिहटा स्थित ड्राइपोर्ट परिसर में ट्रांसपोर्टिंग विवाद को लेकर राज्य खाद्य निगम के अधीक्षक और उनके कर्मियों पर हमला कर जख्मी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.वहीं निगमकर्मी भी हमलावर ड्राइपोर्ट के कर्मियों से उलझ गये. मारपीट के इस घटना में दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी […]

प्रतिनिधि : शुक्रवार को बिहटा स्थित ड्राइपोर्ट परिसर में ट्रांसपोर्टिंग विवाद को लेकर राज्य खाद्य निगम के अधीक्षक और उनके कर्मियों पर हमला कर जख्मी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.वहीं निगमकर्मी भी हमलावर ड्राइपोर्ट के कर्मियों से उलझ गये. मारपीट के इस घटना में दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये.इस संबंध में दोनों पक्षों द्वारा पुलिस में लिखित शिकायत की गयी है.
एसएफसी बिहटा के अधीक्षक राहुल राज सिंह ने बिहटा थाने में लिखित शिकायत देते हुए ड्राइपोर्ट के आधा दर्जन कर्मियों पर जानलेवा हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि बिहटा चीनी मिल के कैंपस में स्थापित मगध इंफ्रास्ट्रक्चर प्रावेइट लिमिटेड ड्राइपोर्ट में पंजाब से भारतीय खाद्य निगम का 42 बैगन में 51949 बैग गेहूं आया था, जिसके उठाव के लिए वे लोग ड्राइपोर्ट गये थे.
ड्राइपोर्ट का गार्ड दो बैग गेहूं उनके के सामने से ले जाने लगे जब उसे रोका, तो ड्राइपोर्ट के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमले में उनके साथ कोबरा सिक्युरिटी गार्ड के धनंजय कुमार, ट्रांसपोर्टर के प्रतिनिधि बृज मोहन कुमार और चंदन तिवारी जख्मी हो गये. वहीं, ड्राइपोर्ट के मैनेजर राहुल कुमार ने भी खाद्य निगम के अधिकारी व कर्मियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है.
उनका कहना है कि विभाग के साथ उनका माल लाने-ले जाने का कंपनी का एग्रीमेंट है. ये लोग ट्रक पर ओवरलोड गेहूं ले जा रहे थे, जब गार्ड ने रोका तो ये लोग उसके साथ मारपीट करने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >