पटना : सीबीसीएस के तहत होगा एनओयू का स्टडी मेटेरियल

अमित कुमार यूजीसी के मानकों के अनुसार हो रहा तैयार अगले सत्र से सीबीसीएस लागू करने की चल रही तैयारी पटना : नालंदा खुला विश्वविद्यालय का स्टडी मेटेरियल च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत अपडेट किया जायेगा. स्टडी मेटेरियल यूजीसी के मानक के अनुसार बनाया जा रहा है. इसकी वजह है कि एनओयू में […]

अमित कुमार
यूजीसी के मानकों के अनुसार हो रहा तैयार
अगले सत्र से सीबीसीएस लागू करने की चल रही तैयारी
पटना : नालंदा खुला विश्वविद्यालय का स्टडी मेटेरियल च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत अपडेट किया जायेगा. स्टडी मेटेरियल यूजीसी के मानक के अनुसार बनाया जा रहा है. इसकी वजह है कि एनओयू में सीबीसीएस लागू करने की तैयारी चल रही है.
यह ऑनलाइन मेटेरियल बिना किसी शुल्क के छात्र डाउनलोड कर सकेंगे. इसके साथ उन्हें किताबें पहले की तरह ही मिलती रहेंगी. उसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं रहेगा. ऑनलाइन मेटेरियल का भी विद्यार्थी प्रयोग करना चाहें, तो कर सकते हैं.
वर्तमान स्टडी मेटेरियल भी हो रहा अपडेट : वर्तमान में जो स्टडी मेटेरियल चल रहे हैं, उन्हें भी अपडेट करने का काम चल रहा है. इसको लेकर लगातार वर्कशॉप होते रहते हैं. विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा इसे तैयार कराया जा रहा है.
दूसरे विश्वविद्यालय भी जहां डिस्टेंस एजुकेशन की तरह पढ़ाई हो रही है, उनके सिलेबस को भी देखा जा रहा है. इस सत्र में भी कई विषयों में छात्रों को अपडेट मेटेरियल दिये जा रहे हैं. वहीं कुछ अगले वर्ष से देने की तैयारी चल रही है. सीबीसीएस के तहत सिलेबस बनाने और मेटेरियल तैयार करने पर काम चल रहा है. हर विषय के को-ऑर्डिनेटर को यह निर्देश दिया जा चुका है कि इसको जल्द से जल्द कराएं.
गंभीरता से हो रहा काम
नालंदा खुला विश्वविद्यालय में सीबीसीएस के तहत सिलेबस तैयार है. उसके अनुरूप स्टडी मेटेरियल तैयार किया जा रहा है. क्योंकि बिना स्टडी मेटेरियल को अपडेट किये सीबीसीएस लागू नहीं किया जा सकता है. हम इस पर गंभीरता से काम कर रहे हैं. अगले सत्र तक सीबीसीएस लागू करने के लिए तैयारी की जा रही है.
एसपी सिन्हा, रजिस्ट्रार, पीयू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >