दानापुर : जाम से तीन दिनों से पुल निर्माण कार्य बंद

दानापुर : दीघा-खगौल मार्ग पर वाहनों की लगने वाली लंबी कतार से निर्धारित समय तक एम्स से दीघा तक बनने वाली एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पायेगा. सड़क पर दिन भर लगने वाली वाहनों की लंबी कतार के कारण पिछले तीन दिनों से पुल निर्माण कार्य बंद- सा पड़ गया है. खगौल से […]

दानापुर : दीघा-खगौल मार्ग पर वाहनों की लगने वाली लंबी कतार से निर्धारित समय तक एम्स से दीघा तक बनने वाली एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पायेगा. सड़क पर दिन भर लगने वाली वाहनों की लंबी कतार के कारण पिछले तीन दिनों से पुल निर्माण कार्य बंद- सा पड़ गया है.
खगौल से रूपसपुर होते हुए दीघा के जेपी सेतु तक जाने वाले नये मार्ग पर नो इंट्री के कारण पूरे दिन सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही . इससे एलिवेटेड रोड निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य में लगे संस्थान के वरीय प्रबंधक सुदीप कुमार वर्मा ने बताया कि दिसंबर तक एम्स से जेपी सेतु तक बनने वाले एलिवेटेड रोड को पूरा करने का लक्ष्य है.नो इंट्री के कारण एलिवेटेड रोड के बगल में खगौल से जेपी सेतु तक जाने वाले मार्ग पर दिन भर वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >