पटना : बिहार में पहली बार अपर मुख्य सचिव के पांच पद सृजित किये गये हैं. सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार बिहार संवर्ग के भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रधान सचिव स्तर के आठ में से पांच चलायमान पदों को अपर मुख्य सचिव के रूप में अधिसूचित किया गया है.
पर्यावरण एवं वन विभाग के प्रधान सचिव त्रिपुरारी शरण, गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी, समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अतुल प्रसाद, शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन को अपर मुख्य सचिव के रूप में अधिसूचित किया गया है. अपर मुख्य सचिव के रूप में पदनामित ये पदाधिकारी प्रधान सचिव के कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे.
