पटना : लालटेन मार्का था राजद का शासनकाल : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि राजद का 15 सालों को शासनकाल लालटेन मार्का था. विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को यह मालूम है कि उनके परिवार ने तो 15 वर्षों में बिहारियों की जिंदगी से रोशनी चुरा ली. जंगलराज के अंधियारे में जिनके जीवन का डेढ़ […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि राजद का 15 सालों को शासनकाल लालटेन मार्का था. विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को यह मालूम है कि उनके परिवार ने तो 15 वर्षों में बिहारियों की जिंदगी से रोशनी चुरा ली. जंगलराज के अंधियारे में जिनके जीवन का डेढ़ दशक निकल गया उनका दर्द तेजस्वी को क्या समझ में आयेगा. वे लालटेन पर ही अहंकार करते रहें.
तेजस्वी को यह मालूम नहीं है कि बिजली किस चिड़िया का नाम है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद दिन के उजाले में इसलिए सभा करते थे, क्योंकि उन्हें अपने शासनकाल में बिजली आपूर्ति व्यवस्था की बदहाली का अंदाजा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >